-
Advertisement
Revolt: बागी हुए बैजनाथ नगर पंचायत के 6 पार्षद, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
शिव सूद/बैजनाथ। बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत (Baijnath Paprola Municipality) के 6 पार्षद गुरुवार को बागी (Revolted) हो गए। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ डीसी कांगड़ा (DC Kangra) को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। सभी 6 पार्षदों ने गुरुवार को बैठक कर इस मामले में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।
पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली (Working) पर आपत्ति जताई है। पार्षदों का कहना है कि दोनों बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत के विकास कार्यों में सभी पार्षदों की सहमति नहीं लेती हैं। अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) भेजने वाले 6 पार्षद हैं- राजेश कलेडी, वार्ड नं 9, आशा देवी वार्ड 11, राजन चौधरी वार्ड 8, अनीता सूद वार्ड 7, रितु देवी वार्ड 2, अमित कपूर वार्ड 3.
डीसी ने दिए बैठक बुलाने के आदेश
डीसी कांगड़ा (DC Kangra) ने इस संदर्भ में उप मंडल अधिकारी बैजनाथ को धारा 92 और धारा 93 में दिए गए नियमों के अनुसार नगरपालिका चुनाव नियम, 2015 और हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 25 के तहत बैठक बुलाने के लिए अधिकृत किया है।

