-
Advertisement
प्रो कबड्डी सीजन-8 की नीलामी में हिमाचली खिलाड़ियों पर हुई जमकर धनवर्षा
शिमला। प्रो-कबड्डी सीजन-8 के लिए हुई नीलामी में हिमाचल के खिलाड़ियों जमकर धनवर्षा हुई है। अर्जुन अवार्डी अजय ठाकुर इस सीजन में दिल्ली दबंग की तरफ से रेड करते नजर आएंगे। उन्हें 46 लाख रुपये में फ्रेंचाइजी ने टीम में शामिल किया है। अजय ठाकुर के अलावा विशाल, बलदेव सिंह, महेंद्र, सुरेंद्र ठाकुर और राहुल राणा भी अलग-अलग टीमों से खेलेंगे।
यह भी पढ़ें:भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हिमाचल की बेटी का चयन, आस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी टी.20 श्रृंखला
तीन दिन चली निलामी
तीन दिन चली नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी ने पसंद के खिलाड़ियों पर बोली लगाई। पहली बार हिमाचल के छह खिलाड़ियों का प्रो कबड्डी के किसी संस्करण में चयन हुआ है। विशाल और बलदेव पर टीमों ने अच्छी बोली लगाई। दोनों हिमाचली खिलाड़ियों को पुनेरी पलटन की टीम ने 60-60 लाख रुपए की बोली लगाकर खरीदा है। जबकि सुरेंद्र को तेलगु टाइटन ने 55 लाख और महेंद्र सिंह को बंगलूरू बुल्स ने 50 लाख में खरीदा गया है।
दिल्ली दबंग के लिए डालेंगे रेड
देश के स्टार खिलाड़ी अजय ठाकुर इस बार दिल्ली से दम दिखाएंगे। उन्हें भी टीम ने 46 लाख रुपये की अच्छी खासी बोली पर खरीदा है। अजय पिछले सीजन में तमिल थलाइवा से खेले थे। वे टीम के कप्तान थे। वहीं, नालागढ़ के जोघों के खिलाड़ी राहुल राणा को पहली बार यू मुंबा ने 10 लाख रुपये में खरीदा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


