-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः Kangra में माता-पिता और दो बेटियों सहित 6 पॉजिटिव, HP में कुल आंकड़ा 762
Last Updated on June 23, 2020 by
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में एक ही परिवार के चार लोगों सहित कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के 6 नए मामले सामने आए हैं। कांगड़ा (Kangra) जिला में अभी आए मामलों में भवारना का 57 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति 20 जून को दिल्ली (Delhi) से लौटा है। परौर में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में था। व्यक्ति को मेडिकल कालेज नेरचौक के लिए शिफ्ट किया गया है। फतेहपुर टकोली घिरथां का 40 वर्षीय पुरुष, उसकी 35 वर्षीय पत्नी और 12 व 6 साल की बेटियां पॉजिटिव पाई गई हैं। यह सभी 14 जून को दिल्ली से लौटे हैं। होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में थे। स्पेल जवाली का 19 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह युवक 16 जून को दिल्ली से लौटा है। जवाली निरंकारी भवन में क्वारंटाइन में था। इन्हें कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। छह मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। उन्होंने कहा कि जिला में कोरोना पॉजिटिव के अब तक कुल 205 मामले सामने आ चुके हैं तथा इनमें से 84 एक्टिव केस हैं जबकि 120 पॉजिटिव नागरिक स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: कांगड़ा में आंकड़ा 200 पहुंचा, आज एक मामला- चंबा में दो केस
यह भी पढ़ें: बालिका संरक्षण गृह में सात लड़कियां Pregnant, पांच निकली Corona Positive
वहीं आज चंबा जिला से भी दो मामले सामने आए हैं। समोट क्षेत्र का लुधियाना से लौटा 57 साल का व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। संक्रमित होम क्वारंटाइन था। दिल्ली से लौटी बलोह क्षेत्र की 23 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला होटल में क्वारंटाइन थी। दोनों संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया गया है। चंबा जिले में कुल मामलों की संख्या 46 हो गई है। कांगड़ा सहित हिमाचल में कोरोना मामलों का आना निरंतर जारी है। पिछले कल हिमाचल में रिकॉर्ड 53 मामले सामने आए हैं। इसमें हमीरपुर में 19, कांगड़ा में 15, बिलासपुर में पांच, ऊना (Una) व सोलन (Solan) से चार-चार, शिमला से तीन, सिरमौर से दो व मंडी से एक मामला सामने आया था। कोरोना मामलों में एक बार फिर कांगड़ा जिला अव्वल हो गया है। हमीरपुर के आगे निकल गया है। हमीरपुर में कुल आंकड़ा 201 है और कांगड़ा में 205 मामले हैं।
हिमाचल में आज अब तक 8 नए मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा के 6 और चंबा के दो मामले शामिल हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 762 पहुंच गया है। 314 एक्टिव केस हैं। अब तक 433 लोग ठीक हुए हैं और 6 की मृत्यु हुई है। प्रदेश में अब तक 1849 सैंपल जांच के लिए आए हैं। इसमें 678 नेगेटिव रहे हैं। 1165 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में कांगड़ा के 6 पॉजिटिव मामले हैं। चंबा के दो मामले पेंडिंग सैंपल से हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group