-
Advertisement
Himachal में 665 TGT रेगुलर, अधिसूचना जारी-जानिए किस जिले से कितने हुए नियमित
शिमला। कोरोना संकट के बीच हिमाचल (Himachal) के 665 टीजीटी (TGT) को नियमितीकरण का तोहफा मिला है। 31 मार्च 2020 को तीन साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले 665 टीजीटी को रेगुलर (Regular) कर दिया गया है। इस बावत प्रारंभिक शिक्षा विभाग (Elementary Education Department) ने अधिसूचना जारी कर दी है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः Teacher की छात्रों को दी जाने वाली हल्की फुल्की यातना आपराधिक कृत्य नहीं
बता दें कि जयराम सरकार ने कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में 31 मार्च को अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को रेगुलर करने का निर्णय लिया था। साथ ही 30 सितंबर 2020 को तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मी भी रेगुलर होंगे। इसमें कांगड़ा जिला के 155, मंडी के 123, चंबा के 45, हमीरपुर के 41, किन्नौर के 12, कुल्लू के 27, बिलासपुर के 43, लाहुल स्पीति के चार, शिमला के 76, सिरमौर के 58, सोलन के 45 और ऊना जिला के 36 शिक्षक शामिल हैं।
पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें……TGT Regular final list–48365955


