-
Advertisement
Corona का अटैकः Himachal में अभी तक सात लोगों की Death ,आंकड़ा 100 के पार
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना( Corona) ने भयंकर रूप धारण कर लिया है। इस भयंकर बीमारी से मौत( Death) का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।अभी तक कोरोना( Corona) से सात लोगों की मौत हो चुकी है। इन में आईजीएंमसी में तीन , टांडा मेडिकल कॉलेज ( TMC) में तीन और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक कोरोना संक्रमित( Corona infected) ने दम तोड़ दिया। शिमला स्थित आईजीएमसी( IGMC) में देर रात 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। शिमला के रझाना न्यू शिमला के पास रहने वाली 42 वर्षीय महिला की देर रात डेढ़ बजे मौत हो गई। यह महिला 8 सितंबर से आईजीएमसी में उपचाराधीन थी। दूसरी मौत सिरमौर के नाहन चसी शुरला की रहने वाली 61 साल की महिला की हुई है। महिला को देर रात ही नाहन से शिमला लाया गया था लेकिन शिमला आईजीएमसी पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई थी। जबकि तीसरी मौत हमीरपुर के सुजानपुर के रहने वाले 64 साल के व्यक्ति की हुई है। जो 5 सितंबर से आईजीएमसी में उपचाराधीन था। इन सभी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सीएमओ शिमला सुरेखा चोपड़ा ने 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ेः दिल की मरीज महिला ने IGMC Shimla में तोड़ा दम, Corona की भी हुई पुष्टि…
डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में 11 वर्षीय अनसोली , मटौर के व्यक्ति ने आधी रात को दम तोड़ दिया। इस व्यक्ति को 17 सिंतंबर को अस्पताल में दाखिल किया गया था। जयसिंह पुर के सासी की 65 वर्षीय पुरुष की आज सुबह मौत हो गई। इसे 17 सितंबर को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। पुराना कांगड़ा का 70 वर्षीय पुरुष, जो जोनल अस्पताल धर्मशाला में उपचाराधीन था, ने कल रात आठ बजे दम तोड़ दिया। व्यक्ति की टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव ( Corona positive) पाई गई थी। इसके अलावा एक व्य क्ति की नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

