-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में 57 रह गई एक्टिव केस की संख्या, यहां जाने आज की स्थिति
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना मामलों की संख्या 7 से बढ़ गई। आज प्रदेश में 7 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 5 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल आज दिन तक की बात करें तो यह आंकड़ा दो लाख 84 हजार 839 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, आज दिन तक दो लाख 80 हजार 646 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 4115 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जबकि प्रदेश में मौजूदा समय में 57 एक्टिव केस हैं। हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने 1326 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे।
यह भी पढ़ें: कोरोना से मरा हुआ व्यक्ति अचानक मुर्दाघर में हुआ जिंदा, यहां देखें वीडियो
किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा शिमला में 1, मंडी में 1, कुल्लू में 0, चंबा में 0, किन्नौर में 2 और सोलन में भी 0 कोरोना संक्रमण (Corona Infection) का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से 3 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

