-
Advertisement
#Big_Breaking: हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, रोजी-रोटी कमाने पहुंचे सात की Death
मंडी। बिहार से हिमाचल ( Himachal) मजदूरी करने पहुंचे मजदूरों को क्या मालूम था कि मंडी( Mandi) पहुंचते ही उन्हें काम की जगह मौत मिल जाएगी। मंडी( Mandi) शहर के साथ लगते पुलघराट के पास एक पिकअप जीप( Pickup jeep) अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में जा गिरी, जिसमें सवार 7 मजदूरों की मौत( Death) हो गई है जबकि चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं और बीती रात ही बिहार से मंडी पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें :- #Diwali के दिन हादसा, Driver की गई जान- घर पर गिरा टायर तब चला हादसे का पता
दरअसल इन सभी मजदूरों को एक स्थानीय ठेकेदार ने काम करने के लिए यहां बुलाया था और इन मजदूरों ने चक्कर नामक स्थान पर उतरना था। लेकिन यह गलती से मंडी बस स्टैंड पहुंचगए। वहां से इन्होंने ठेकेदार को फोन किया तो ठेकेदार ने इन्हें लाने के लिए पिकअप जीप भेज दी। पिकअप जीप पर सवार होकर अभी यह चक्कर की तरफ निकले ही थे कि पुलघराट के पासजीप पुल से सीधे नीचे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं और इनके परिजनों को इस बाबत सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मंडी हादसे में पीएमओ ने ट्वीट कर शोक जताया है।
https://twitter.com/PMOIndia/status/1328200011616665600
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


