-
Advertisement
इस डोसे को अकेले खा लिया तो मिलेगा 71 हजार इनाम, पढ़े कहां चल रहा है ये ऑफर
साउथ इंडियन खाना सभी को बहुत पसंद होता है, क्योंकि ये पचाने में आसान और सेहत के हिसाब से फायदेमंद होता है। बात अगर डोसे की करें तो इसे भी लोग चाव से खाते हैं। हर जगह रेस्तरां में डोसा बनाया जाता है। डोसे को लेकर एक फायदे वाली बात करते हैं। अगर आप को एक डोसा खाने के बदले हजारों रुपए मिले तो आप क्या करेंगे। आप सोच रहे होंगे कि मजाक कर रहे हैं नहीं भाई ये सच है। हमारे ही देश में एक ऐसा डोसा खाने पर आपको 71,000 रुपये मिलेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो एक डोसा खाना है और आपको मिलेंगे 71 हजार रुपये। अब आगे सुनिए ये कोई ऐसा- वैसा डोसा नहीं है। इस डोसे की लंबाई है पूरे 10 फीट।
यह भी पढ़ें- फिल्मों में सुना ‘सुपारी’ शब्द, अंडरवर्ल्ड में कैसे शुरू हुआ, जानें यहां
अब आप को लगे हाथ ये भी बता देते हैं कि ये ऑफर कहां चल रहा है तो देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में। यहां पर स्वामी शक्ति सागर प्वाइंट अपने खास इस खास डोसे के लिए पूरे इलाके में मशहूर है। अगर आपको लगता है कि आप अकेले इस डोसे को खा सकते हो आप वहां जाकर इसका आनंद ले सकते हैं। इसे मसाला डोसे के साथ चटनी और सांबर सर्व किया जाता है। ये डोसा कैसे बनता है चलिए आप को इस वीडियो में दिखाते हैं। फ़ूड ब्लॉगर भावना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘Delhi_Tummy’ पर इस डोसे की वीडियो शेयर की है।
डोसा बनते देख आ गया ना मुंह में पानी। तो चलिए फटाफट जाकर डोसा खाएं हो सकता है आप ये इनाम जीत जाओ। लेकिन शर्त यह है कि आप को इसे अकेले खाना होगा। इस वीडियो को 4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। कुछ लोगों को 10 फीट का डोसा देखकर बड़ी ही हैरानी हुई तो कुछ ने इसके ऊपर डला चीज देखकर कहा कि हर डिश में चीज डालना बंद करो।