-
Advertisement
क्या आपको गर्म खाना खाना पसंद है तो यहां जान लें इसके नुकसान
Last Updated on March 3, 2023 by sintu kumar
सर्दियों (Winter) में गरमा गर्म खाना खाना किसे अच्छा नहीं लगता है। कुछ लोग गर्मियों में भी गर्म खाना (Food) ही खाना पसंद करते है। पर क्या आपको पता है गर्म खाना खाने से क्या नुकसान हैं। वैसे गर्म खाना काफी स्वादिष्ट होता है। आइए आपको बताते हैं, गर्म खाना खाने के नुकसान।
यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे रेस्टोरेंट, यहां एक बार खाना खाने के लगते हैं लाखों रुपए
पेट को नुकसान
सर्दी हो या गर्मी ज्यादा गर्म खाना सेहत के लिए हानिकारक ही होता है। नियमित रूप से ज्यादा गर्म खाना खाने से पेट (Tummy) को नुकसान पहुंचता है। देखा जाए तो पेट के अंदर की स्किन नाजुक होती है और गर्म-गर्म खाना अंदर जाने से उसे नुकसान पहुंचता है। कभी-कभी ऐसा करने से पेट में जलन और गर्माहट भी महसूस होती है।
जीभ का जलना
कभी-कभी लोग ज्यादा गर्म खाने के चक्कर में जीभ (Tongue) या मुंह को जला बैठते हैं। ऐसा करने से मुंह को अंदर से काफी दिक्कतें होती हैं और आपको खाना खाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर गलती से ऐसा हो भी जाए तो मुंह (Mouth) को अंदर से ठीक करने के लिए कुछ दिनों तक ठंडे खाने का ही सेवन करें।
दांतों को नुकसान
विशेषज्ञों की मानें तो दांतों (Teeth) के लिए ज्यादा गर्म और ज्यादा ठंडे से नुकसान होता है। ज्यादा गर्म खाने का सेवन करने से दांतों में इनेमल क्रेक आने के आसार बने रहते हैं। इस कारण दांतों की सेहत बिगड़ जाती है। इसके साथ ही दांतों की खूबसूरती पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।
गले में सूजन
गर्म-गर्म फूड खाने से गले (Throat) को भी खासा नुकसान होता है। इस वजह से गला अंदर से जल जाता है और इससे उसमें सूजन भी आ जाती है। इस समस्या के दौरान कई घरेलू उपचारों से राहत पाई जा सकती हैए लेकिन डॉक्टर की सलाह लेना बेस्ट रहता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…