-
Advertisement
मां की गोदी से पब्बर नदी में गिरी 9 माह की मासूम, महिला ने भी लगाई छलांग
शिमला। पुलिस थाना चिड़गांव (Police Station Chirgaon) के तहत एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। एक 9 माह की बच्ची मां की गोदी से पब्बर नदी में गिर गई। बच्ची को गिरता देख मां ने भी छलांग लगा दी। मां का शव बरामद कर लिया गया है। बच्ची की तलाश जारी है। बता दें कि मनीशा पत्नी कुशाल नाबी गांव डाक चिड़गांव क्षेत्र के समीप बढियारा पुल जो बढियारा कलोटी, मसली डिसवाणी ढांक गांव को जोड़ता है के पास सड़क किनारे पैराफिट पर 9 माह की बच्ची को लेकर बैठी थी। वह घर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पता नहीं कैसे अचानक 9 माह की बच्ची उसकी गोदी से पब्बर नदी में जा गिरी। मनीशा ने जैसे ही बैटी को गिरते देखा तो खुद बेटी को बचाने के लिए पब्बर नदी (Pabbar River) में छलांग लगा दी है।
यह भी पढ़ें: Rohru में पब्बर नदी में मिला नेपाली युवती का शव, 26 मई से थी Missing
मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशह चलाया। सर्च ऑपरेशन में मनीशा का शव मिल गया है। पुलिस (Police) व लोग बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं। वहां पर प्रत्यक्षदर्शी एक नेपाली भी गाड़ी का इंतजार कर रहा था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

