-
Advertisement
पेंशनरों का चौड़ा मैदान में हल्ला बोल, सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी
Himachal Pensioners: हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर के पेंशनर का चौड़ा मैदान में प्रदर्शन किया। शिमला के चौड़ा मैदान में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार नारेबाजी की। प्रदेशभर से आए ये पेंशनर लंबित देनदारियों का भुगतान नहीं होने और बजट में राहत की घोषणा ना होने से नाराज हैं।
विधानसभा के लिए पैदल जाना पड़ा
पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पें शनरों का कहना है कि सरकार जब तक राहत नहीं दे देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चौड़ा मैदान में पेशनरों के धरने के दौरान विधायक प्रकाश राणा और विधायक रीना कश्यप की गाड़ी को रोका है. जिसके बाद इन्हें चौड़ा मैदान से विधानसभा के लिए पैदल जाना पड़ा। बता दें कि पेंशनर पहले भी कई बैठकें कर सरकार को चेतावनी दे चुके थे।
संजू चौधरी
माचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

