- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में अब तक कोरोना (Corona) के 90 मामले सामने आए हैं। इसमें चंबा में 33, सिरमौर में 32, मंडी में 12, कांगड़ा (Kangra) में चार, कुल्लू, शिमला (Shimla) व सोलन में तीन-तीन मामले आए हैं। वहीं, आज 40 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें सिरमौर में 14, कांगड़ा में आठ, मंडी व शिमला में सात-सात, कुल्लू में तीन व चंबा में एक ठीक हुआ है। कुल आंकड़ा 6705 पहुंच गया है। अभी 1757 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 4858 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 47 है। सिरमौर जिला में आज एक कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा है।
हिमाचल में आज अब तक 2016 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 460 ही नेगेटिव रहे हैं। 1519 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 37 ही पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव मामले पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल 328 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। प्रदेश में अब तक दो लाख 23 हजार 320 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 2 लाख 14 हजार 768 नगेटिव रहे हैं। 6705 ही पॉजिटिव आए हैं। 1847 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। एक्टिव मामलों में कोई भी गंभीर या वेंटिलेटर पर नहीं है।
- Advertisement -