-
Advertisement
#HP_Corona: हिमाचल में आज 94 मामले, 41 शिक्षक भी पॉजिटिव- दो लोगों की गई जान
Last Updated on January 31, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) फिर तेवर दिखाने लगा है। लंबे अरसे से राहत के बाद आज कोरोना को लेकर हिमाचल के लिए कुछ आहत भरी खबर है। हिमाचल में आज 94 मामले आए हैं। मंडी (Mandi) जिला में ही 44 मामले सामने आए हैं। किन्नौर में 19 और कांगड़ा में 14 मामले हैं। वहीं, स्कूल खुलने से पहले मंडी जिला में एक साथ 41 शिक्षक पॉजिटिव पाए गए हैं, जोकि चिंता का विषय है। मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 41 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सरकाघाट के कन्या स्कूल, बलद्वाड़ा, खुडला, रोपा ठाठर, टिक्करी सिध्याणी स्कूलों से नए मामले आए हैं। कन्या स्कूल सरकाघाट से 11 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं खुडला स्कूल में सात, टिक्करी सिध्याणी स्कूल के 14 , बलद्वाड़ा स्कूल से सात और रोपा ठाठर स्कूल से दो मामले सामने आए हैं। वहीं, हिमाचल में आज कोरोना के 94 मामले सामने आए हैं। वहीं, 52 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज कांगड़ा और ऊना में दो की जान गई है। कांगड़ा में 61 साल और ऊना (Una) में 50 साल के व्यक्ति की जान गई है। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 57,494 हो गया है। अभी 383 एक्टिव केस हैं। अब तक 56,131 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 964 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal में #Corona के 24 मामले, 52 ठीक- इस जिला में एक साथ 19 पॉजिटिव
किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक
मंडी में 44, किन्नौर में 19, कांगड़ा में 14, शिमला में सात, सिरमौर, सोलन और ऊना में तीन-तीन और बिलासपुर में एक मामला आया है। सिरमौर के 16, कांगड़ा (Kangra) के 9, शिमला के 8, मंडी के 6, चंबा के 5, कुल्लू (Kullu) के तीन, हमीरपुर व ऊना में दो-दो और लाहुल स्पीति में एक ठीक हुआ है।
आज 5,091 सैंपल में से 4,996 नेगेटिव, 68 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 5,091 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4,996 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 27 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 68 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के 9 लाख 28 हजार 519 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 8 लाख 70 हजार 998 नेगेटिव पाए गए हैं। 57,494 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 27 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।