-
Advertisement
Hamirpur में तारकोल से भरा Truck खड्ड में गिरा, चालक की गई जान
हमीरपुर। सुजानपुर टिहरा में साथ लगते गांव भलेठ पुल के पास तारकोल से भरा ट्रक (Truck) खड्ड में गिर गया। हादसे में चालक (Driver) की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि हमीरपुर की से जा रहा तारकोल से भरा एक ट्रक करीब 8 बजे भलेठ पुल के पास तेज गति होने के कारण पग खड्ड में गिर गया। इसके कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। चालक का नाम भूपेंद्र सिंह है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को जिला हमीरपुर (Hamirpur) मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह जानकारी थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने दी।


