-
Advertisement
बाहरी राज्यों में फंसे Himachali इन नंबरों पर करें संपर्क, 8 नो़डल अधिकारी तैनात
शिमला। बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों की घर वापसी के लिए जयराम सरकार ने नोडल अधिकारियों की तैनाती है। आठ नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। यह अधिकारी आईएएस और एचएएस हैं। इन अधिकारियों के पास राज्यों का जिम्मा सौंपा गया है। एक अधिकारी के पास दो से ज्यादा राज्यों का जिम्मा है। संबंधित राज्यों में फंसे लोग इन अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। ओंकार चंद शर्मा राज्य नोडल अधिकारी (94182 30009) और यूनुस को राज्य संयुक्त नोडल अधिकारी (88940 35375) लगाया है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के बीच चल रहे लॉकडाउन में बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: Corona को लेकर राहत भरी खबर, क्या बोले आरडी धीमान-जानिए
सीएम जयराम ठाकुर की प्लानिंग है कि जो लाखों लोग अभी भी बाहरी राज्यों में फंसे हुए हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से घर लाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने हिमाचलियों से संपर्क साधने व वहां की सरकारों से तालमेल बिठाने के लिए नोडल अधिकारियों की भी तैनाती करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में सरकार दूसरे राज्यों में फंसे स्टूडेंट्स को लाने की कवायद में जुट गई है। केंद्र के निर्देश के बाद सरकार ने पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकार के अलावा चंडीगढ़ प्रशासन से संपर्क साध लिया है। इन तीनों ही प्रदेशों में करीब 900 स्टूडेंट्स फंसे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, हिमाचल के इन 6 जिलों में दौड़ेंगी बसें

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः Himachal में एंट्री मारने के लिए Mobile App पर जतानी होगी इच्छा, सरकार कर रही ऐसा इंतजाम
तीनों ही राज्यों को पत्र लिखकर सरकार ने स्टूडेंट्स को लाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पंजाब व यूपी को पत्र लिख दिया गया है और यूपी ने अपनी सरकारी बसों में 22 लोगों को भेजने की मंजूरी भी दे दी है। जालंधर से स्टूडेंट्स को लाने के लिए पत्राचार जारी है। चंडीगढ़ प्रशासन से लाने के लिए संपर्क किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने हिमाचल में रह रहे उन सभी गैर हिमाचलियों से आवेदन मांगे हैं जो अपने-अपने राज्यों में जाना चाह रहे हैं। इसके बाद ऐसे सभी लोगों को लाने या भेजने के लिए व्यवस्था की जाएगी। हिमाचल से बाहर जाने के इच्छुक लोगों को भी जिलों के डीसी के अलावा एक केंद्रीय सूचना केंद्र में सूचना दर्ज कराने की व्यवस्था की जा रही है। इस पूरी सूचना को दर्ज करने के बाद विभिन्न प्रदेश सरकारों से संपर्क कर आगे के कदम उठाए जाएंगे।


