-
Advertisement
Breaking: हिमाचल के 13 लोग रोजी-रोटी की तलाश में गए थे Arunachal,दर-बदर हो गए वहीं
ईटानगर/ चंबा। लॉकडाउन के चलते हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा (District Chamba) से ताल्लुक रखने वाले 13 लोग अरूणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में फंसे हुए हैं। ये सभी 80 खच्चरों के साथ टॉवर प्रोजेक्ट के लिए गिल्टी-बालू टॉप पर ले जाने का काम करते थे। मार्च 31 को इनका कांट्रेक्ट खत्म हो गया था,उसके बाद लॉकडाउन के चलते कुछ समय के लिए इन्होंने काम रोक दिया। बाद में इन्हें दोबारा से काम करने का निर्देश मिला तो इन्होंने काम शुरू कर दिया। उसके बाद से ये सभी वहीं फंसे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स रिटर्न की आखिरी तारीख बढ़कर 15 सितंबर हुई
इनमें लव कुमार,पुत्र रमेश सिंह निवासी भरमौर,सुभाष चंद पुत्र जेंटल राम निवासी चुवाड़ी,नरेश कुमार पुत्र पथ्वी चंद निवासी ककीरा, राकेश कुमार पुत्र दिलीप चंद निवासी भगेड़,अलिन कुमार पुत्र गोरू राम निवासी चैबा,बलवान सिंह पुत्र गंगा राम निवासी चुवाड़ी,पंकज कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी चुवाड़ी,मोहिंद्र सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी कुगती,विशाल सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी कुगती,हकदर पुत्र दिलीप चंद निवासी भरेड,रमेश कुमार पुत्र प्यार सिंह निवासी कुगती,राकेश कुमार पुत्र देसराज सिंह निवासी ककीरा व रविंद्र कुमार पुत्र हरि राम निवासी चुवाड़ी शामिल हैं। इनके साथ 7807146044 व 8628043504 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।


