-
Advertisement
कोरोना अपडेटः आज 414 सैंपल नेगेटिव, एक पॉजिटिव मरीज की हुई मौत
शिमला। हिमाचल में आज का दिन भी राहत भरा नहीं रहा है। हिमाचल में आज कोरोना के चलते दूसरी मौत हुई है। एक नौजवान युवक कोरोना की बलि चढ़ा है। मंडी के सरकाघाट के 21 वर्षीय युवक ने आईजीएमसी में दम तोड़ा है। इससे पहले 23 मार्च को कांगड़ा जिला में कोरोना से पहली मौत हुई थी। अमेरिका से लौटे मैक्लोडगंज के तिब्बती बुजुर्ग ने मेडिकल कालेज टांडा में आखिरी सांस ली थी।

वहीं, हिमाचल में आज 466 सैंपल जांच को लिए थे। इसमें अभी तक 414 नेगेटिव पाए हैं। एक पॉजिटिव रहा है। अब तक हिमाचल में 7893 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। 7800 नेगेटिव रहे हैं। 42 पाजिटिव आए हैं। इसमें 38 (चार हिमाचल के बाहर गए मरीज) ठीक हो चुके हैं। दो की मौत हुई है। दो एक्टिव मामले हैं। इसके अलावा अब तक 15777 लोग निगरानी पर रखें जा चुके हैं। इसमें 6831 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 8946 अभी निगरानी में हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

