-
Advertisement
हिमाचलियों को वापस घर ला रहे HRTC चालकों-परिचालकों की मौत पर इतने लाख देगी Jai Ram Govt
शिमला। कोरोना संकट के बीच अपनी जान पर खेलकर दूसरे राज्यों में फंसे हिमाचलियों को वापस घर पहुंचाने
के काम में जुटे एचआरटीसी (HRTC) के चालकों-परिचालकों की डयूटी के दौरान मौत होने पर उनके परिजनों को जयराम सरकार (Jai Ram Govt) ने 50 लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने का फैसला किया है। ये जानकारी सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 (Covid-19) से निपटने में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे मास्क, दस्ताने इत्यादि उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

जयराम ने एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों के योगदान की सराहना की
जयराम ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत राजस्थान के कोटा, दिल्ली, चंडीगढ़ ट्राई सिटी, मोहाली, पंचकूला व चंडीगढ़ सहित देश के अन्य हिस्सों में भारी संख्या में फंसे हिमाचली स्टूडेंट्स को हिमाचल प्रदेश वापस लाने में एचआरटीसी के चालकों व परिचालकों के योगदान की सराहना की है। उन्होंने यूपी के सीएम (UP CM) योगी आदित्यनाथ का भी वाराणसी के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हिमाचल प्रदेश के 22 स्टूडेंट्स को वापस भेजने के प्रबन्धों के लिए आभार व्यक्त किया। इन स्टूडेंट्स के वीरवार तक वापस पहुंचने की संभावना है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags