-
Advertisement
उत्तराखंड के CM के निधन की झूठी खबर Viral; चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) के निधन को लेकर फेसबुक (Facebook) पर अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले को लेकर कैंट थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शख़्स की जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी। आपको बता दें कि सीएम से जुड़ी ये अफवाह सोशल मीडिया पर फैली और साथ ही साथ वायरल भी होने लगी। यही नहीं ये खबर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने लगी। खबर जब पुलिस तक पहुंची तब तत्काल पुलिस एक्शन में आई।
यह भी पढ़ें: भारत में Covid-19 के लिए 30 वैक्सीन विकसित होने की अलग-अलग स्टेज पर हैं: PMO
मामले पर महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने सख्त रुख दिखाते हुए एसएसपी अरुण मोहन जोशी को आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगी। ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पिथौरागढ़ बीजेपी के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र वल्दिया ने इस घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी अपनी बात रखने का पूरा हक है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि सीएम के खिलाफ कोई भी कुछ भी पोस्ट करें। वल्दिया ने भी प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
