-
Advertisement
Breaking: हिमाचल में Home Quarantine महिला ने तोड़ा दम, सांस लेने में आ रही थी दिक्कत
शिमला। हिमाचल से एक और डराने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शिमला के आईजीएमसी (IGMC Shimla) में आज एक महिला ने दम तोड़ दिया है। उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी,जिसके चलते उसे आज सुबह अस्पताल लाया गया था। वह पिछले कल ही परिवार सहित एक टैक्सी में सवार होकर पंजाब (Punjab) के पटियाला से वापस शिमला लौटी थी। उसके बाद से वह शिमला की रेलवे कॉलोनी स्थित अपने घर पर होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) चल रही थी।
हालांकि,ये नहीं कहा जा सकता है कि वह कोरोना संक्रमित थी,चूंकि उसकी टेस्ट रिपोर्ट आने पर ही इस बात का खुलासा हो पाएगा। वह जब पटियाला से लौटी थी तो उनके साथ पति व दो बच्चे भी थे। लेकिन एक दिन के अंतराल में ही महिला की मौत ने हिमाचल को डरा दिया है। अब उनकी कोविड-19 (Covid-19) की रिपोर्ट आने पर ही कुछ खुलासा हो पाएगा।


