-
Advertisement
Cabinet: कर्मचारियों को मिलेगी इनकम टैक्स में छूट, नई भर्तियों पर रोक
शिमला। कैबिनेट ने कोविड फंड एसडीएमए में योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों को इनकम टैक्स (Income Tax) में छूट देने का ऐलान किया है। यह इनकम टैक्स में छूट प्रदेश सरकार कर्मचारियों, बोर्ड यूनिवर्सिटी आदि के कर्मचारियों को मिलेगी। इसके अलावा कैबिनेट (Cabinet) ने प्रदेश में नए पद सृजित करने पर रोक लगा दी है। अब नए पद सृजित नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें: Cabinet: हिमाचल में शराब होगी महंगी, कर्फ्यू में ढील का समय बढ़ाया
आज भी बैठक में नए पद सृजित करने के मामले आए थे, जिसे कैबिनेट ने खारिज कर दिया। ज्यादा जरूरत होने पर ही पद सृजित किए जाएंगे। कैबिनेट ने खर्चा कम करने के चलते यह निर्णय लिया है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज (Education Minister Suresh Bhardwaj) ने दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने सभी से कोविड फंड(Covid Fund) में योगदान देने की अपील की है। इसके अलावा कैबिनेट में मुख्यमंत्री शहरी रोगजार गारंटी योजना की गाइडलाइन को भी मंजूरी दी।


