-
Advertisement
बड़ी खबरः Kangra जिला में भी कोरोना का नया मामला, शाहपुर क्षेत्र से
धर्मशाला। चंबा (Chamba) के सलूणी में दो साल की बच्ची के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आने के बाद अब कांगड़ा में भी एक कोरोना पॉजिटिव का नया मामला सामने आया है। शाहपुर उपमंडल के झीरबल्ला क्षेत्र का एक 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा (Tanda) में जांचे सैंपल में युवक पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक नोएडा से लौटा है।
यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंगः Himachal में दो साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मामले पहुंचे आठ
कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। उन्होंने बताया कि युवक के बारे डिटेल इकट्ठी की जा रही है। इस मामले के साथ हिमाचल (Himachal) में एक्टिव मामले 9 हो गए हैं। साथ ही कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 49 पहुंच गया है। एक दिन में आज दो मामले सामने आए हैं। इसमें एक चंबा और एक कांगड़ा जिला से है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

