-
Advertisement
अचानक बदला मौसमः तेज आंधी- तूफान के साथ छा गया अंधेरा, रोहतांग में बर्फबारी
हिमाचल अभी अभी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार सुबह अचानक तेज आंधी- तूफान के साथ जमकर बारिश हुई। वहीं रोहतांग दर्रे में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। मई माह में भी रोहतांग व अन्य ऊंची पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी के चलते लोग भी हैरत में पड़ गए हैं। बारिश के कारण एक बार फिर से कुल्लू घाटी ठंड की चपेट में आ गई है।

प्रदेश कई स्थानों पर ओले गिरने की भी सूचना है। कांगड़ा, हमीरपुर ऊना में सुबह की रोशनी होते ही अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज तूफान, चला और बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई। ओलो के साथ बारिश भी हुई। राजधानी शिमला में सुबह से बारिश है रही है। उधर नाहन में 9 बजे के करीब आसमान में घने बादलों के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई। काफी देर तक तेज हवाएं चलती रही। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

वहीं बारिश के कारण किसानों ने खेतों में काट कर रखी गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। जाहिरहै मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में रविवार से मंगलवार तक अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 10 से 12 मई तक जारी हुए येलो अलर्ट के दौरान तापमान में भी कमी आने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इस दौरान बारिश होने की संभावना है। पूरे प्रदेश में 13 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं।

