-
Advertisement
Bilaspur में कोरोना पॉजिटिव पाए Taxi Driver गुजरात और दिल्ली निवासी, नेरचौक भेजे
बिलासपुर। हिमाचल में दो टैक्सी चालक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसमें एक चालक गुजरात और एक दिल्ली का रहने वाला है। इसमें 46 वर्षीय चालक गुरुग्राम से मंडी जिला के चच्योट और 36 वर्षीय चालक अहमदाबाद से कांगड़ा (Kangra) जिला के बैजनाथ में सवारियों को छोड़ने जा रहा था। दो दिन पहले बिलासपुर बॉर्डर पर पहुंचने के बाद इन्हें क्वारंटाइन किया गया था। दोनों की बिलासपुर बॉर्डर पर रैंडम सैंपलिंग (Random Sampling) की गई थी।
यह भी पढ़ें: Big Breaking -हिमाचल को फिर झटका, बिलासपुर में दो ड्राइवर Corona Positive
बता दें कि एक चालक को स्वारघाट में वन विभाग विश्राम गृह में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Center) व एक को लोनिवि विश्राम गृह नैना देवी में रखा गया है। वन विभाग व नैना देवी के विश्राम गृह में ठहरे 15 लोगों के सैंपल भेजे गए थे, जिनमें से एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया गया, जबकि एक व्यक्ति नैना देवी लोनिवि विश्राम गृह में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अब इन्हें नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। इन दोनों व्यक्तियों के संपर्क में और कितने व्यक्ति आए हैं, इसकी जांच की जा रही है। उधर, एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि उक्त दोनों टैक्सी चालक रेड जोन (Red Zone) घोषित क्षेत्र से सवारियां लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच भी की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


