-
Advertisement
बिग ब्रेकिंगः तरखानकड़ के कोरोना मरीज की बहन भी निकली पॉजिटिव, Active Case हुए 14
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला सामने आया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में चेक हुए सैंपल में एक 19 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई है। यह युवती शाहपुर उपमंडल के रैत ब्लॉक के साथ लगते कांगड़ा ब्लॉक की तरखानकड़ पंचायत के कोरोना पॉजिटिव युवक की बहन है। युवती यहीं रहती थी। यह युवक नोएडा से लौटा था।
यह भी पढ़ें: Breaking: हिमाचल में दो टैक्सी ड्राइवर Corona positive, एक्टिव केस हो गए 13
युवक शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इस मामले के साथ कांगड़ा जिला में एक्टिव मामले (Active Case) चार हो गए हैं। हिमाचल में एक्टिव मामलों की संख्या 14 हो गई है। अब तक आंकड़ा 55 पहुंच गया है। पिछले सात दिन में हिमाचल में 15 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें एक की मृत्यु हो गई है। डीसी राकेश प्रजापति ने युवती के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती पहले कोरोना पॉजिटिव आए युवक की बहन है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

