-
Advertisement
Important: सीएम Jai Ram ने डीसी-एसपी को क्यों किया सतर्क, अगले दो दिन में क्या है होने वाला-Video
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur)ने आज सभी जिलों के डीसी व एसपी (DC-SP) के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बात करते हुए कहा कि आने वाले दो दिन हिमाचल के लिए काफी अहम है इस दौरान अन्य राज्यों में फंसे करीब 40 हजार हिमाचलियों की घर वापसी होगी। उन्होंने का कि इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए सतर्क रहना बहुत जरूरी है। सीएम ने सभी अधिकारियों से पूछा कि क्या कर्फ्यू में जो सात घंटें की ढील दी गई है वह पर्याप्त है, क्योंकि ऐसे सुझाव आ रहे हैं कि ढील को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि ये सुझाव आर्थिक गतिविधियों को देखते हुए सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु से हिमाचलियों को लेकर 13 को Una पहुंचेगी Special Train, प्रशासन ने जांची व्यवस्था

सीएम ने कहा है कि केंद्र ने मन बना लिया है कि धीरे-धीरे बाहर फंसे हुए लोगों की घर वापसी हो। इसके लिए बेंगलूरू से एक ट्रेन 13 मई को ट्रेन ऊना पहुंचेगी। इसके बाद 13 मई को गोवा से चल कर एक और ट्रेन भी 15 मई को ऊना ही आएगी। ऐसे में बाहर से आने वाले सभी लोग ऊना से बसों में अलग- अलग जिलों में भेजे जाएंगे और इन्हें वहां पर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन किया जाएगा। इसलिए विशेष प्रबंध किए जाने है। उन्होंने ये भी बताया है कि महाराष्ट्र से भी बहुत सारे लोग वापस आने की मांग कर रहे हैंए इसके बाद उनकी भी घर वापसी सुनिश्चित करनी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

