-
Advertisement
बड़ी खबरः Home Quarantine में रखा व्यक्ति Tanda में खुद पहुंच गया सैंपल की Report जानने, निकला पॉजिटिव
धर्मशाला। दस मई को जालंधर से कांगड़ा (Kangra) लौटा 40 वर्षीय व्यक्ति होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) जंप कर अपने कोरोना सैंपल की रिपोर्ट जानने के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंच गया। संदिग्ध के टांडा पहुंचने पर स्टाफ में हड़कंप मच गया। फिर डाक्टरों ने उसे रिपोर्ट आने तक एक जगह बिठा रखा। बाद में व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया। व्यक्ति को बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंगः Police Constable के कोरोना पॉजिटिव आने पर पंचरूखी थाना बंद
बता दें कि कांगड़ा उपमंडल के मझाकड़ा (दौलतपुर के पास का क्षेत्र) का एक व्यक्ति 10 मई को जालंधर से लौटा था। उसे होम क्वारंटाइन किया गया था। पिछले कल व्यक्ति के सैंपल लिए थे। आज सुबह व्यक्ति होम क्वारंटाइन जंप कर अपनी कोरोना रिपोर्ट जानने खुद ही टांडा (Tanda) पहुंच गया। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति (DC Kangra Rakesh Prajapati) ने बताया कि व्यक्ति होम क्वारंटाइन जंप कर खुद ही रिपोर्ट जानने टांडा पहुंच गया। टांडा में डॉक्टरों ने उसे रिपोर्ट आने तक अलग से एक जगह बिठा दिया। बाद में व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्यक्ति को बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति ने बड़ा ही गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया है। व्यक्ति के सैंपल पिछले कल लिए गए थे। घर ही उसे रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने बताया है कि टांडा में ओपीडी चली हुई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिनके भी सैंपल लिए जा रहे हैं, उन्हें घर पर ही रिपोर्ट प्राप्त होगी। ऐसे गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से खुद और दूसरे लोगों को मुश्किल में ना डालें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


