-
Advertisement
Live: सीएम जयराम की अध्यक्षता के बीच Cabinet Meeting शुरू, Lockdown-4 के एंगिल से होने हैं निर्णय, पढ़े
शिमला। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अर्थव्यवस्था के रिवाइवल के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा के बीच शिमला में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur)की अध्यक्षता के बीच कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) शुरू हो गई है। कोरोना संकट (Corona crisis) के बीच शुरू हुई इस बैठक में माना जा रहा है कि लॉकडाउन-4 में आगे कैसे चलना है,बाबत भी निर्णय होंगे। चूंकि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने संबोधन में बीते कल इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि लाॅकडाउन-4 (Lockdown-4)बिल्कुल अलग होगा। इसमें राज्यों के सुझाव का समावेश रहेगा। इसलिए आज की कैबिनेट में उसी एंगिल से निर्णय होने की उम्मीद है।
बैठक में इस बात पर भी चर्चा होनी है कि जिस तरह से इन दिनों कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़े हैं,आगे किस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए जिससे बाहर से आने वालों की बेहतर तरीके से स्कैनिग हो सके। इसी तरह एजुकेशन को लेकर जो प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने तैयार किया हुआ है उस पर भी चर्चा होगी।

