-
Advertisement
Hamirpur में कोरोना मरीज का रिश्तेदार भी निकला पॉजिटिव, हिमाचल में 24 घंटे में 7 मामले
हमीरपुर। सिरमौर, कांगड़ा (Kangra), बिलासपुर के बाद अब हमीरपुर (Hamirpur) में भी कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। डीसी हरिकेश मीणा ने कहा कि ग्राम पंचायत कक्कड़ के सीरी गांव में आज एक व्यक्ति के कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह व्यक्ति 12 मई को सामने आए सुजानपुर उपमंडल के बजरोल गांव के 50 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति का नजदीकी रिश्तेदार है। उसके प्राथमिक संपर्क के तौर पर एहतियातन इसके नमूने भी जांच के लिए भेजे गए थे। आज देर सायं प्राप्त जांच रिपोर्ट में इसके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमित व्यक्ति को सेकंडरी सुविधा स्थल आरसीएच भोटा भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः Kangra में दिल्ली से लौटी महिला पॉजिटिव, बिलासपुर में भी एक मामला

यह भी पढ़ें: विधायकों से बोले Jai Ram- बाहरी राज्यों से घर वापस आना चाहते लोगों की बनाए सूची

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बजरोल गांव से संबंधित व्यक्ति दिल्ली से यहां आने के उपरांत एक दिन सीरी गांव में अपने इस नजदीकी रिश्तेदार के घर पर रुका था। सीरी गांव के इस संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक एवं द्वितयिक संपर्कों के बारे में और जानकारी एकत्र की जा रही है। इस गांव व आस-पास के क्षेत्र के सील (बंद) करने के निर्देश संबंधित एसडीएम (SDM) को दे दिए गए हैं। इस मामले के साथ हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 74 पहुंच गया है। साथ ही 33 एक्टिव (Active) मामले हो गए हैं। बिलासपुर में आज गुजरात से लौटा हमीरपुर का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति स्वारघाट में क्वारंटाइन सेंटर में था। हालांकि व्यक्ति हमीरपुर का रहने वाले है, लेकिन उसके सैंपल स्वारघाट में लिए गए थे। इसलिए इस मामले को बिलासपुर में गिना जाएगा। बिलासपुर में आज कोरोना पॉजिटिव के दो मामले आए हैं। बिलासपुर में अब चार एक्टिव मामले हो गए हैं। गौरतलब है कि दो मामले आज के सैंपल में सामने आए हैं। वहीं, पांच कोरोना पॉजिटिव कल के सैंपल में निकले हैं। आज 1114 सैंपल को लिए थे। इसमें 813 नेगेटिव पाए गए हैं। साथ ही दो पॉजिटिव रहे हैं। 299 की रिपोर्ट का इंतजार है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

