-
Advertisement
First Hand: हिमाचल के सत्तापक्ष-विपक्ष के MLA चाहते हैं Covid-19 पर विस का विशेष सत्र बुलाया जाए
शिमला। हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सत्ता पक्ष व विपक्ष ने विधानसभा का विशेष सत्र (Special session of vidhansabha) बुलाने की मांग की है। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित सत्ता पक्ष व विपक्ष के 17 सदस्य विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार (Vidhansabha Speaker Vipin Singh Parmar) के पास पहुंचे और उनसे दो से तीन दिन का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया। उन्होंने मांग की है कि इस सत्र में सिर्फ कोरोना से प्रदेश में पैदा हुए हालत पर ही चर्चा की जाएगी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि दोनों पक्षों के सदस्यों ने उनसे आज कोविड-19 को लेकर दो या तीन दिन का विशेष सत्र बुलाने की मांग उठाई है। जिस पर विचार विमर्श करने के बाद अंतिम फ़ैसला लिया जाएगा।
कोरोना से हुए नुकसान व समस्याओं पर चर्चा की जाए
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of Opposition Mukesh Agnihotri) ने बताया कि कारोना महामारी के बीच दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सार्थक चर्चा करने की जरूरत है। विपक्ष ने मार्च में बजट सत्र के दौरान भी मांग की थी लेकिन किसी कारणवश कोरोना पर चर्चा नहीं हो सकी। अब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर कारोना से उत्पन्न स्थिति पर विचार करना चाहिए ताकि प्रदेश में कारोना से हुए नुकसान व समस्याओं पर चर्चा की जा सके। उधर, बीजेपी विधायक राकेश पठानिया (BJP MLA Rakesh Pathania) ने भी कोरोना के ताजा हालात पर चर्चा करने के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग उठाई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल को कोरोना का डंक, कांगड़ा में 6 नए Positive, एक ही दिन में 11 का आंकड़ा

विधान सभा सचिवालय में शुरू हुई समितियों की बैठकें
हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में समितियों की बैठकें आरम्भ हुई है। कोरोना महामारी के दौरान समितियों की यह पहली बैठकें (Meetings) थी। वर्ष 2020-2021 के लिए हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने 11 मई को समितियों का गठन कर दिया था। विधान सभा सचिवालय में लोक लेखा, लोक उपक्रम तथा प्राक्कलन समितियों की बैठकें आयोजित की गई। बैठक उपरान्त समितियों के सभी सदस्यों ने विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के
साथ शिष्टाचार भेंट की तथा कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की ।
साथ शिष्टाचार भेंट की तथा कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की ।
आशा की अध्यक्षता में की गई लोक लेखा समिति की बैठकें
लोक लेखा समिति की बैठकें सभापाति आशा कुमारी (Asha Kumari) की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सदस्य हर्षवर्धन चौहान, कर्नल इन्द्र सिंह, बिक्रम सिंह जरियाल, बलवीर सिंह, अनिरूद्व सिंह, अर्जुन सिंह, रविन्द्र सिंह, राकेश जम्वाल, सुभाष ठाकुर तथा होशियार सिंह ने भाग लिया। लोक उपक्रम समिति की बैठकें सभापति राकेश पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सदस्य राम लाल ठाकुर, पवन नैय्यर, राजेश ठाकुर, सतपाल रायजादा, विक्रमादित्य सिंह तथा विशाल नैहरिया ने भाग लिया। जबकि प्राक्कलन समिति की बैठकें सभापति रमेश ध्वाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सदस्य जगत सिंह नेगी, विनोद कुमार, नरेन्द्र ठाकुर, जिया लाल, अरूण कुमार तथा
मुलख राज ने भाग लिया।
मुलख राज ने भाग लिया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags

