-
Advertisement
Breaking: कांगड़ा जिले में सामने आए Corona Positive दो और केस, आंकड़ा पहुंचा 106
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस (Corona virus)के कहर के बीच प्रदेश के कांगड़ा (Kangra) जिले से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर अभी अभी दो और पॉजिटिव मामले (Positive Case) सामने आए हैं। इन में 41 साल के पुरुष निवासी बजोट तह जयसिंहपुर निवासी, चेन्नई से ट्रेन से यात्रा करके 18 मई को पठानकोट (Pathankot) पहुंचे। वर्तमान में ज्वालामुखी में संस्थागत संगरोध में रखा गया, 19 मई को इसका टेस्ट (Corona Test) किया गया इसके अलावा 55 साल के अप्पर खैरा निवासी चालक की कोविड जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चालक को ढलियारा में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन सेंटर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल को कोरोना का डंक, कांगड़ा में 6 नए Positive, एक ही दिन में 11 का आंकड़ा
हिमाचल में बुधवार को कोरोना (Corona) के 14 मामले सामने आने के बाद मरीजों का आंकड़ा 100 पार कर 106 तक पहुंच गया है। इसी के साथ अब कोरोना के 50 सक्रिय मामले हो गए हैं। जबकि 48 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। चार लोग इलाज के लिए बाहर गए हैं तो कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिला कांगड़ा में सब से अधिक 34 एक्टिव केस है जबकि ऊना में 19 व हमीरपुर (Hamirpur) में 15 एक्टिव केस है। राज्य में अब तक 33375 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 9837 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि पूरी कर ली है और सभी स्वस्थ हैं। राज्य में अब तक कोरोना को लेकर 20,950 लोगों की जांच की गई।

