-
Advertisement
Shimla – तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
शिमला। कोरोना संकट के बीच जिला शिमला (Shimla) में आगजनी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार तड़के करीब 3 बजे समरहिल स्थित 3 मंजिला मकान में आग लग गई। आगजनी में मकान को भारी क्षति पहुंची है। पूरा टॉप फ्लोर लकड़ी का बना था जो अंदर रखे सामान के साथ जानकर राख हो गया। आगजनी की सुचना फायर ब्रिगेड (fire brigade) को दी गई। 5 फायर टेंडर के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसी शिमला, पुलिस अधिकारी और फारेस्ट के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज समरहिल भी अपनी टीम सहित मौके पर मौजूद थे। आग 59 वर्षीय सुरेंद्र मोहन खुल्लर पुत्र टीआर खुल्लर के मकान न्यू खुल्लर हाउस में आग लगी है। चौकी इंचार्ज मेहर चंद ने बताया कि आगजनी में करीब 12 से 15 लाख तक का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


