-
Advertisement
Viral Video – पहाड़ी पर चढ़ा 12 साल का लड़का, पीछे से आया भालू, जानिए फिर क्या हुआ
Last Updated on May 27, 2020 by
नई दिल्ली। कई बार इंसान का शौक उसे खतरे में डाल देता है लेकिन उसकी समझदारी उसे उस स्थिति से बाहर निकाल सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ एक 12 साल के लड़के के साथ। 12 साल का लड़का पहाड़ी पर चढ़ा, तभी एक भालू ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया, लेकिन धीरे-धीरे नीचे उतरकर उसने समझदारी से भालू से पीछा छुड़ाया। 12 वर्षीय एलेसेंड्रो जानवरों से बहुत प्यार करता है। एलेसेंड्रो (Alessandro) उत्तरी इटली (Italy) के ट्रेंटिनो की पहाड़ियों में अपने परिवार के साथ लंबी पैदल यात्रा कर रहा था जब भूरे भालू (Bear) ने उसका पीछा करना शुरू किया। घबराहट के बजाय लड़के ने समझदारी से काम लिया और मां के निर्देशों का पालन करके वो नीचे उतर आया। वह कथित तौर पर अध्ययन कर रहा था कि नजदीक आने के बाद भालू का व्यवहार कैसा होता है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-राजस्थान सहित इन 5 राज्यों में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, Red Alert जारी, जानिए कब मिलेगी राहत
A voi il mio incontro con @‘orso di sta mattina sopra la malga Sporminore… pic.twitter.com/VN6QmAV9oV
— Loris Calliari (@loriscalliari) May 24, 2020
एलेसेंड्रो ने अपने परिवार से कहा कि जब वह भालू को देखें तो शूट करना शुरू कर दें। लोरिस कैलियारी ने इस वीडियो (Video) को ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का पहाड़ियों से नीचे उतर रहा है, वहीं पीछे भालू दिखाई पड़ रहा है, वो बच्चे की तरफ देख रहा है और उसके पास आने की कोशिश कर रहा है। बच्चा मां के निर्देशों का पालन करता है। बच्चे ने बताया कि भालू बिलकुल भी अक्रामक नहीं था। इस वीडियो के अब तक 48 हजार से ज्यादा बार देखा गया है, साथ ही 200 से ज्यादा लाइक्स और 56 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। लोगों ने लड़के की जमकर तारीफ की। ये वीडियो फेसबुक (Facebook) पर भी खूब वायरल हो रहा है। एलेसेंड्रो के चाचा ने बताया कि लड़का शांत रहा, वहीं परिवार के अन्य सदस्य विशाल भालू से डर गए थे। घटना के बारे में बोलते हुए, एलेसेंड्रो ने कहा, “जल्दी से जाना जरूरी था ताकी भालू को न लगे कि वो खतरे में है। मैंने उसकी आंखों में नहीं देखा था और भालू समझ गया था कि मैं उसका दुश्मन नहीं था।