-
Advertisement
बड़ा फैसला: Himachal में आशा वर्कर्स को 4 महीने के लिए मिलेगी 1 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि
शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच सूबे की जयराम सरकार (Jai ram Govt) ने प्रदेश में कार्यरत आशा वर्कर्स (Asha Worker) को 4 महीने के लिए 1 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में देने का निर्णय लिया है। राज्य में जारी COVID-19 महामारी के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों को ध्यान में रखते हुए, राज्य प्रशासन ने मार्च, 2020 से जून, 2020 तक के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: Ghumarwin में दूसरी मंजिल पर पेंट कर रहे युवक को लगा करंट, हुआ गंभीर रूप से घायल

इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के आशा कार्यकर्ताओं को चार महीने के लिए कुल 4000 रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को यह अतिरिक्त प्रोत्साहन (incentive) प्रदान करने पर 3.2 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के आशा कार्यकर्ताओं को चार महीने के लिए कुल 4000 रुपए मिलेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

