-
Advertisement
Kullu के पतलीकूहल में एक किलोग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
कुल्लू। जिला कुल्लू (Kullu) की पतलीकूहल पुलिस ने एक युवक को एक किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है। युवक के खिलाफ पुलिस (Police) ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी कुल्लू (SP Kullu) गौरव सिंह ने बताया कि पतलीकूहल पुलिस का एक दल बनोल नाला के पास पेट्रोलिंग पर था तो इस दौरान एक युवक की जब शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से पुलिस ने 1 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए युवक की पहचान बीर सिंह पुत्र रामू निवासी बड़ाग्रां कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुट गई है।


