-
Advertisement
असम: लगातार बारिश से हुए Landslide में 20 लोगों की मौत, कई घायल
दिसपुर। असम (Assam) राज्य के कई इलाकों में भूस्खलनों (Landslide) के चलते कम से कम 20 लोगों की मौत (Death) हो गई है। लगातार बारिश (Rain) होने से असम के तीन इलाकों से भूस्खलन की ये घटनाएं सामने आई है। मरने वालों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। ये हादसे दक्षिणी असम के तीन जिलों कछार, हैलाकांडी और करीमगंज में हुए। कछार जिले में सात, हैलाकांडी जिले में सात और करीमगंज जिले में 6 लोगों की मौत (Death) हुई है। हालांकि कई अन्य घायल (Injured) हैं।
सीएम सर्बानंद सोनवाल ने घटनाओं पर जताया शोक
Deeply anguished at the loss of lives due to landslides triggered by incessant rain in Barak valley.
I have directed Cachar, Hailakandi & Karimganj district administrations and SDRF to step up rescue, relief operations and facilitate all possible help needed to those affected.
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) June 2, 2020
गंभीर रूप से घायल हुए 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव दलों को घटनास्थल वाली जगहों पर भेज दिया गया है।असम के सीएम सर्बानंद सोनवाल ने लैंडस्लाइड की घटनाओं पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को रेस्क्यू बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इस दर्दनाक घटना में कई लोग ऐसे हैं जो एक ही परिवार के हैं। मंगलवार तड़के जब लोग अपने घरों में सो रहे थे, उसी वक्त इस कुदरती आपदा ने झकझोर उन्हें रख दिया। भूस्खलन होने के दौरान वे भाग भी नहीं सके। लोगों के पूरे घर तबाह हो गए और पूरा परिवार मौके पर ही खत्म हो गया।
यह भी पढ़ें: 1998 के बाद पहली बार मूडीज ने घटाई भारत की रेटिंग; राहुल गांधी ने कसा तंज
सूबे में पिछले कई दिनों से जारी है भारी बारिश का दौर
गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिम हवाओं के तेज प्रवाह के कारण और अन्य भौगोलिक वजहों से असम के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। कई जिलों में बाढ़ भी आ गया है। ऐसे में रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे कई जगह संपर्क नहीं हो पा रहा। लिहाजा रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम बारिश मई में और उसके बाद जून में होती है।
