-
Advertisement
Kangra में दिल्ली पुलिस के कर्मचारी सहित Flight से आई युवती कोरोना पॉजिटिव
Last Updated on June 2, 2020 by
धर्मशाला/मंडी। कांगड़ा और मंडी जिला में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें भनियारा शाहपुर की 22 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। युवती स्पाइस जेट की फ्लाइट (Flight) में 26 मई को दिल्ली से आई थी। वहीं, 27 मई को दिल्ली से निजी कार से कांगड़ा (Kangra) पहुंचे सुनेहड़ कांगड़ा का 56 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। व्यक्ति दिल्ली पुलिस का कर्मचारी है। दोनों असिमटोमेटिक (Asymptomatic) थे। मामले की पुष्टि करते हुए डीसी कांगड़ा (DC Kangra) राकेश प्रजापति ने बताया कि दोनों को कोविड केयर सेंटर पीआरटीआई बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। मंडी जिला में मुंबई व बाहरी राज्यों से हाल ही में लौट लोगों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: ऊना और चंबा में दो नए मामलों के साथ आज 9 मामले, दो हुए ठीक
ताजा मामले में मंडी जिला में दो लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। दोनों ही लोग हाल ही में मुंबई से ट्रेन (Train) के माध्यम से मंडी जिला पहुंचे थे, जिन्हें जोगिंद्रनगर में संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। दोनों ही लोग जोगिंद्रनगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सीएमओ मंडी (CMO Mandi) डॉक्टर जीवानंद चौहान ने दो लोगों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों ही संस्थागत क्वारंटाइन में थे और नियमों के मुताबिक उनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों ही मामलों में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। बता दें कि मंडी जिला में अब तक कोरोना वायरस के 15 मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामलों के साथ अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। जिला में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि चार लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: 72 दिन बाद 200 हिमाचलियों को लेकर ऊना पहुंची Janshatabdi Express, सुबह दिल्ली रवाना
नए मामले आने के साथ कांगड़ा में कुल आंकड़ा 89 हो गया है। साथ ही 56 एक्टिव केस हैं। अभी 32 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मंडी जिला में 15 मामलों में अब 9 एक्टिव केस हैं। चार लोग ठीक हुए हैं। दो की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आंकड़ा 344 पहुंच गया है। एक्टिव केस 217 हो गए हैं। 122 लोग ठीक हुए हैं और पांच की मृत्यु हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group