-
Advertisement
ब्रेकिंगः हिमाचल में कोरोना के सात नए मामले, UP और दिल्ली से हैं लौटे
नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के सात नए मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि चार यूपी (UP) और दो दिल्ली से लौटे हैं और एक की ट्रेवल हिस्ट्री (Travel History) खंगाली जा रही है। सभी संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में थे। इसमें चार नाहन कच्चा टैंक निवासी कोरोना पॉजिटिव यूपी, दो कोलाबालाबुड निवासी दिल्ली से लौटे हैं। इन मामलों के साथ सिरमौर जिला में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 11 पहुंच गया है। एक्टिव केस 8 हो गए हैं। तीन ठीक हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः Kullu में कोरोना पॉजिटिव आई महिला ने सकते में डाला, Primary Contact का ही पता नहीं
हिमाचल में आंकड़ा 376 पहुंच गया है। एक्टिव केस (Active Case) 203 हो गए हैं। अब तक 167 मरीज ठीक हुए हैं। पांच की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज 17 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसमें सिरमौर में सात, कांगड़ा (Kangra) में चार मंडी में तीन, कुल्लू, चंबा (Chamba) और बिलासपुर में एक-एक मामला आया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


