-
Advertisement
Jai Ram बोले- बेमिसाल रहा Modi सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल, और मजबूत हुआ भारत
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि मोदी (Modi) सरकार का पिछला पांच साल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। इस दौरान भ्रष्टाचार की कोई बात सुनने को नहीं मिली। दूसरी पार्टियों की सरकार के समय इतने हजार करोड़, इतने लाख करोड़ का घोटाला हो गया बस यही सुनने को मिलता था। अब मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल भी बेमिसाल रहा है। भारत मजबूत हुआ है और भारत ने जीतने का हुनर हासिल किया है। हिमाचल को भी पीएम नरेंद्र मोदी( PM Narendra Modi) का सहयोग और आशीर्वाद मिला है। यह बात सीएम जयराम ठाकुर ने मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।
गरीब आदमी तक पहुंच रहा पूरा पैसा

यह भी पढ़ें: हिमाचल में भी आठ से मंदिर-मस्जिद, Hotel-Restaurant खोलने की तैयारी, और भी बहुत कुछ
उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी कहा करते थे, वह गरीब व्यक्ति को एक रुपए भेजते हैं, लेकिन उसे तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं। लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा। कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा कि ऐसा क्या करें, जिससे व्यक्ति को जितना पैसा भेजा है उतना मिले। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके लिए जनधन योजना शुरू की। लोगों के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले के बाद एयर स्ट्राइक का जिक्र किया। साथ ही धारा 370 और 35 ए को समाप्त करने के फैसले को ऐतिहासिक फैसला करार दिया। नागरिक संशेाधित अधिनियम के साथ आयुष्मान भारत जैसी उपलब्धियों की भी बात की। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों के लिए वन रैंक वन पेंशन का फैसला काफी राहत भरा रहा है। अटल पेंशन योजना के तहत 2.23 करोड़ लोगों का नाम दर्ज करवाना और उन्हें लाभ दिलाना एक ऐतिहासिक कदम है।

30 देशों में फंसे 72 हजार 500 से ज्यादा लोगों को लाए भारत
उन्होंने कोरोना के दौर की बात करते हुए कहा कि कोरोना ने भारत में भी तेजी से पैर पसारे। पीएम नरेंद्र मोदी ने समय रहते कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जनता कर्फ्यू के माध्यम से इसकी शुरूआत हुई। 24 मार्च को लॉकडाउन शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि अन्य देशों से भारत में रिकवरी रेट बेहतर है। मोदी सरकार ने 30 देशों में फंसे 72 हजार 500 से ज्यादा लोगों को भारत वापस लाया। इसके अलावा भारत में श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए स्पेशन श्रमिक ट्रेनें चलाईं। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए जिन चीजों की जरूरत थी वह भारत में बनती ही नहीं थी।
यह भी पढ़ें: Jai Ram के 12 करोड़ के बिल वाले बयान पर भड़के Rathore, मानहानि के दावे की दी चेतावनी
मास्क, पीपीई किट व मास्क चीन से सप्लाई होते थे। आज भारत में ही पीपीई किट बनाने की करीब 300 यूनिट हैं। एक दिन में तीन लाख से ज्यादा पीपीई किट बन रही हैं। दो माह में भारत में पीपीई किट, एन 95 मास्क का निर्माण हो रहा है। वेंटिलेटर की मांग को भी पूरा करने की और आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत की आर्थिकी को बहुत नुकसान पहुंचा। ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसे नुकसान ना उठाना पड़ा हो। कोविड का यह दौर बहुत जल्द समाप्त होने वाला नहीं है। कोरोना के साथ जीने की आदत हमें डालनी होगी। भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा। यह बात पीएम नरेंद्र मोदी ने महसूस की और 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज जारी किया।


