-
Advertisement
Breaking: हिमाचल में आशिक मिजाज BDO पर FIR,महिला सचिव के साथ कर बैठे छेड़छाड़
बैजनाथ। हिमाचल में एक आशिक मिजाज विकास खंड अधिकारी (BDO) पर एफआईआर दर्ज हुई है। बीडीओ पर महिला पंचायत सचिव के साथ छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार का आरोप है। पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज करने के साथ ही उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। मामला जिला कांगड़ा के बैजनाथ (Baijnath)से जुड़ा है। डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। पीड़ित महिला सचिव गरीब परिवार से संबंधित है।
पंचायत उपप्रधान पर भी लगाया आरोप
पीड़ित महिला पंचायत सचिव (Panchyat secretary)ने छेड़छाड़ की शिकायत गुड़िया हेल्पलाइन (Gudia helpline) पर बीती 28 मई को ही कर दी थी। वह इस प्रकरण से मानसिक रूप से प्रताड़ित हुई हैं,जिसके चलते पांच दिनों तक अपने कार्यालय भी नहीं जा सकी। उसके बाद पीड़िता ने आज बैजनाथ थाना में उक्त अधिकारी व पंचायत उप-प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी एक बीडीओ ने ऐसी हरकत की थी, इसमें पंचायत उप प्रधान भी शामिल है। जिसे उन्होंने स्थानीय नेता के कहने पर नजरअंदाज कर दिया था। लेकिन इस मर्तबा उन्होंने पुलिस में शिकायत देना उचित समझा। डीएसपी पूर्ण चंद (DSP Puran Chand) ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है,उसी के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।


