-
Advertisement
Una में 21 वर्षीय विवाहिता कोरोना पॉजिटिव, कोई Travel History नहीं- गांव में ही रह रही थी
Last Updated on June 6, 2020 by
ऊना/चंबा। जिला ऊना और चंबा में दो और कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के मामले सामने आए हैं। ऊना का मामला कुछ चिंता में डालने वाला जरूर है। क्योंकि कोरोना पॉजिटिव आई विवाहित की कोई ट्रेवल हिस्ट्री (Travel History) नहीं है। शनिवार को पॉजिटिव पाई गई हरोली के लोअर बढेड़ा गांव की 21 वर्षीय विवाहिता की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री या कोरोना संक्रमित की कांटेक्ट ट्रेसिंग नहीं है। इस विवाहिता का सैंपल फ्लू के लक्षणों के चलते लिया गया था, जो शनिवार को पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है लेकिन वह लॉक डाउन होने से पूर्व ही अपने घर पहुंच गया था। महिला की शादी जनवरी माह में हुई थी।
कुछ दिनों पहले महिला ऊना मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में रूटीन चेकअप को आई थी, जहां पर फ्लू के लक्षण पाए जाने पर डॉक्टर ने कोविड-टेस्ट की सलाह दी, जिसके बार शुक्रवार को महिला का कोविड टेस्ट लिया गया। मात्र फ्लू के लक्षण पर आधारित पॉजिटिव पाया जाने वाला यह पहला मामला है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमण शर्मा ने कहा कि लोअर बढेड़ा की महिला में कोरोना पॉजीटिव आई है, जिसमें फ्लू के लक्षण पाए गए थे। अब महिला की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। आज ऊना (Una) जिला के 81 सैंपल में 78 नेगेटिव रहे हैं। एक रिजेक्ट हुआ है। एक ही पॉजिटिव आया है। एक फॉलोअप सैंपल भी नेगेटिव रहा है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में आज 5 नए मामले, तीन मरीज हुए ठीक- एक्टिव केस 201
इस एक मामले के साथ ऊना जिला में 42 मामले हो गए हैं। एक्टिव केस (Active Case) 16 हैं। अब तक 26 ठीक हो चुके हैं। चंबा में बद्दी से लौटी सलूणी क्षेत्र की 32 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला सुरगानी में संस्थागत क्वारंटाइन में थी। हिमाचल में आंकड़ा 400 पहुंच गया है। एक्टिव केस 202 हैं। अब तक 193 लोग ठीक हो चुके हैं। पांच की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज अब तक सात नए मामले सामने आ चुके हैं। इसमें कांगड़ा में चार और हमीरपुर, चंबा व ऊना में एक-एक मामला सामने आया है।