-
Advertisement
हिमाचल में ऑनलाइन होंगे उद्घाटन और रखें जाएंगे Foundation Stone- सरकार कर रही विचार
शिमला। कोविड-19 के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो हिमाचल सरकार आधारशिला (Foundation Stone) रखने और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन ऑनलाइन करने पर विचार कर सकती है, ताकि विकास की गति निर्बाध चलती रहे। यह बात सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से हरोली बीजेपी मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। सीएम ने कहा कि हरोली बीजेपी मंडल (Haroli BJP Mandal) में सभी विकासात्मक परियोजनाओं को शीघ्रता से और निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण विकासात्मक कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और हमें अपनी विकासात्मक रणनीतियों पर पुनर्विचार करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल ने संशोधित की अत्याधिक Corona Infected शहरों की सूची, यहां से आने वाले पढ़ लें ये रपट
जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सक्षम और मजबूत नेतृत्व में ही भारत कोविड महामारी से प्रभावी ढंग से निपट रहा है।
यह भी पढ़ें: First Hand: धवाला की ज्वालामुखी से OBC से आई नसीहत, हमारी कद्र करना सीखें

कांग्रेस नेताओं को जयराम ठाकुर की सलाह
उन्होंने कहा कि पीएम के समयबद्ध और उचित निर्णय से यह सुनिश्चित हो पाया है कि कोविड-19 का प्रभाव अन्य विकसित देशों की तुलना में भारत में बहुत कम है। सीएम ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लाखों लोगों को वापस लाना राज्य सरकार का नैतिक कर्तव्य था। उन्होंने कहा कि राज्य के हजारों लोगों को विशेष रेलगाड़ियों और बसों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों से वापस लाया गया है।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: बीजेपी के MLA Dhawala on Backfoot,पार्टी को पत्र सौंपकर किया खेद व्यक्त
जय राम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए इस विषय को उछालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें सरकार चलाने का बहुत अनुभव है। उन्होंने कांग्रेस नेता को सलाह दी कि वह पहले कांग्रेस (Congress) शासित राज्यों की स्थिति पर गौर करें और उसके बाद राज्य सरकार पर सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक नेतृत्व विहीन पार्टी है, जिसमें हर कोई खुद को पार्टी के नेता के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है।
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि यह विडंबना ही है, कथित स्वास्थ्य घोटाले के बारे में कांग्रेस के नेता बहुत शोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह मामला सरकार के संज्ञान में आया, स्वास्थ्य निदेशक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

