-
Advertisement
सड़क की टारिंग को दौरान Workerका हाथ मिक्सर में आने से तीन अंगुलियां कटी
गोहर। उपमंडल के शाला में एक मजदूर( worker) का हाथ मशीन मेंआ जाने से उसकी तीन अंगुलियां कट गई। मजदूर को घायल अवस्था में गोहर अस्पताल ( Gohar Hospital) लेजाया गया जहां से उसे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक (Lal Bahadur Shastri Medical College Nerchowk)रेफर किया गया, वहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार महेंद्र पुत्र घेवर निवासी राजस्थान शाला पंचायत के तहत सड़क निर्माण के कार्य में लगा हुआ था। काम करते समय मिक्सर मशीन में उसका हाथ आ गया और तीन अंगुलियां कट गई। शाला पंचायत प्रधान राज कुमार ने बताया कि शाला से देव कमरुनाग सड़क में आजकल टारिंग का कार्य चला हुआ है। इस दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद महेन्द्र को तुरंत सिविल अस्पताल गोहर ले जाया गया। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे लाल वहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। वहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। शाला पंचायत प्रधान राज कुमार ने घटना की पुष्टि की है।


