-
Advertisement
कोरोना Positive निकला युवक रुड़की जाने से पहले पकड़ा, बंद करनी पड़ी Police चौकी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव ( Corona positive) पाया गया एक युवक बिलासपुर ( Bilaspur) में घूमता रहा। मार्केटिंग का काम करने वाला ये युवक अपनी ट्रैवल हिस्ट्री( Travel history) छिपाकर पुलिस चौकी बिलासपुर भी गया था,जिसके चलते पुलिस चौकी को आज एहतियातन बंद कर दिया गया है। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि परिजनों के साथ बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर मे किराए के कमरे में रहने वाले युवक का रैडम सैंपल बीती 17 तारीख को लिया गया था, उसके बाद भी वह क्वारंटाइन ना होकर इधर-उधर घुमता रहा।
बताया जाता है कि देर रात जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो वह घर पर नहीं था,बल्कि उसे पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के रूड़की जा रहा था, इससे पहले ही उसे बिलासपुर में भी पकड़ लिया गया। मूल रूप से युवक झंडूता उपमड़ल के बड़गांव का रहने वाला है। उसे अब कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर पहुंचाया गया है। उधर,एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस चौकी बिलासपुर को लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


