-
Advertisement
कोरोना संकट के बीच Salman Khan के लिए हिमाचल से राहत देने वाली है ये खबर
मंडी। कोरोना संकट के बीच अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के लिए हिमाचल से राहत देने वाली खबर सामने आई है। अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता (Arpita) और जीजा आयुष (Ayush) के परिवार की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव (Corona Report Negative) आई है।
इससे पहले मंगलवार को पूर्व केंद्रीय दूरसंचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम (Pandit Sukhram) के दोनों पोतों आश्रय और आयुष शर्मा सहित उनकी पत्नियों, बच्चों व स्पोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 10 लोगों के सैंपल लिए गए थे। उसी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बीती 15 जून को मुंबई से लौटे इस परिवार के एहतियात के तौर पर मंडी जिला प्रशासन ने होम क्वारंटाइन किया था। कोविड अस्पताल नेरचौक के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जीवानंद चौहान ने सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आने की पुष्टि की है।

