-
Advertisement
Breaking: पीटीए पैरा और पैट का इंतजार खत्म, नियमितीकरण का रास्ता साफ-Cabinet में लगी मुहर
शिमला। रेगुलर होने की बाट जोह रहे पीटीए, पैरा और पैट शिक्षकों का इंतजार खत्म हो गया है। पीटीए, पैरा और पैट टीचर की नियमितीकरण( Regularization) का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट (Cabinet)ने इन शिक्षकों के नियमितीकरण पर मुहर लगा दी है। बता दें कि हिमाचल के हजारों अस्थाई शिक्षकों का मामला सुप्रीम कोर्ट( Supreme court) में चल रहा था। सुप्रीम कोर्ट में करीब 15 हजार टीचरों के नियमितीकरण को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद याचिका खारिज हो गई और फैसला अस्थाई शिक्षकों के पक्ष में गया।कैबिनेट के इस फैसले से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे करीब साढ़े 12 हजार शिक्षकों के नियमित होने का रास्ता साफ हुआ है। इसमें 6799 पीटीए, 3400 पैट और 2700 पैरा शिक्षक शामिल हैं।
ये भी पढ़ेः हिमाचल Cabinet की बैठक शुरू, हो सकता है PTA Teachers को नियमित करने का फैसला
कोरोना लॉकडाउन के दौरान ही सुप्रीम कोर्ट( का फैसला आया था। तब से पीटीए शिक्षक नियमितीकरण का इंतजार कर रहे थे। पिछले कल शिमला में पीटीए संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम जयराम ठाकुर से भी मिला था। सीएम जयराम ठाकुर के समक्ष अपनी बात रखी थी। आज कैबिनेट में पीटीए शिक्षकों के नियमितीकरण पर मुहर लग गई है। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पीटीए, पैट और पैरा टीचर का मामला सुप्रीम कोर्ट में चला था। सुप्रीम कोर्ट में पीटीए, पैट व पैरा टीचर को लेकर दायर याचिका थी खारिज हो गई है। अब सरकार ने फैसला लिया है कि पीटीए, पैट और पैरा टीचर को उसी पाॅलिसी के अंतर्गत स्थाई नौकरी का प्रावधान करने के लिए काम किया जाएगा।

