-
Advertisement
Mandi में छह माह की मासूम का दुप्पटे से गला घोंट मां ने भी लगाया फंदा
मंडी। द्रंग क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। द्रंग क्षेत्र के पाखरी के जंगल जोका री नाली में एक नेपाली (Nepali) मूल की महिला ने शुक्रवार दोपहर को अपनी छह माह की दुधमुंही बेटी का दुप्पटे से गला घोंटने के बाद खुद पेड़ के साथ फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी (Mandi) भेज दिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Nahan में दो सगे भाइयों ने गटक लिया जहरीला पदार्थ, Hospital में गई जान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को द्रंग पुलिस थाना में सूचना मिली कि पाखरी के जंगल जोका री नाली में एक महिला तुलसी देवी उम्र 22 ने बेटी का गला घोंट कर खुद फंदा लगा दिया है। यह महिला अपने पति के साथ डवारडू डाकघर द्रंग तहसील सदर जिला मंडी के मकान में रहती थी। घटना की सूचना मिलने और एसएचओ द्रंग व डीएसपी अनिल पटियाल ने घटनास्थल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान महिला पेड़ से लटकी हुई मृत अवस्था में पाई गई तथा उसकी बच्ची साथ ही जमीन पर जोका री नाला में मृत अवस्था में पाई गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Suicide से पहले अंशुल ने कुछ लोगों को बताया था अपनी जान का दुश्मन, BJYM ने मांगी जांच
पुलिस जांच में पाया गया है कि महिला की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी और दोनों पति-पत्नी हंसी खुशी वैवाहिक जीवन जी रहे थे। दोनों के बीच कभी झगड़ा भी नहीं होता था, लेकिन एकाएक ही महिला द्वारा इस तरह का कदम उठाने से सब हैरान हैं। महिला अपने पति के साथ द्रंग इलाके में ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करती थी। पुलिस ने आरोपी मृत महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ द्रंग पुलिस थाना यशवंत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम शनिवार को जोनल अस्पताल मंडी में किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


