-
Advertisement
Bilaspur को लगा सुबह सवेरे Corona का करंटः 3 वर्षीय मासूम सहित 5 आए Positive
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह सवेरे तीन वर्षीय बच्चे सहित पांच लोगों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव (Corona positive)पाए गए हैं। ये सभी लोग जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के रहने वाले हैं और क्वारंटाइन सेंटर ( Quarantine Center) में रखे गए थे। जिन लोगों से सेंपल पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें घुमारवीं आईपीएच कॉलोनी से सबंध रखने वाला 26 वर्षीय युवक अपने भाई के साथ दिल्ली सोनीपत से 15 जून को आया । इसे प्रशासन ने घुमारवी के निरंकारी भवन मे क्वारंटाइन किया। इस युवक का पहले टेस्ट नेगेटिव आया था ,पर दोबारा पॉजिटिव आया है ,जबकि इसके साथ छोटा भाई जो पहलवान है उसका सैंपल नेगेटिव( Negative) आया है पर प्रशासन ने एहतिहात के तौर पर उसे क्वारंटाइन सेंटर में ही रखा गया है।
ये भी पढ़ेः देश में संक्रमितों की संख्या हुई 5 लाख पार, 24 घंटे में सामने आए 18,552 Cases

अन्य मामले जो घुमारवी उपमंडल से संबंधित है। इन में 27 वर्षीय युवक दिल्ली से आया था, उसे राम मंदिर ननांवा में क्वांरटाइन किया गया था तथा यह गांव भटौली मल्यावर का रहने वाला है।। एक अन्य 30 वर्षीय युवक गुड़गांव हरियाणा से 19 जून को पहुंचा था। उसे भी राम मंदिर ननांवा में ही क्वारटाइन किया गया था। यह ग्वाल मुथानी गांव का रहने वाला है। इसके अलावातीन साल का बच्चा परिवार के साथ 19 जून को दिल्ली से आया था। यह भी परिवार के साथ राम मंदिर में ननांवा में क्वांरटाइनथा। गांव भटोली निवासी 60 वर्ष का व्यक्ति भी दिल्ली से आया था और राम मंदिर ननांवा में क्वांरटाइन था उसका भी सैंपल पाजिटिव पाया गया है। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि घुमारवी उपमंडल क्षेत्र से सबंध रखने वाले पांच मामले पॉजिटिव आए हैं जिनमें एक तीन वर्षीय बच्चा भी शामिल हैं ।यह सभी क्वारंटाइन सेंटर मे रखें गए थे। अब सभी को कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर ले जाया गया है। इसके साथ ही हिमाचल (Himachal) में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 869 पहुंच गया है। अभी 350 एक्टिव केस हैं। अब तक 498 लोग ठीक हुए हैं। सात की मृत्यु हुई है। 

