-
Advertisement
Mandi: प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर किया Suicide; दोनों की अलग-अलग हुई थी शादी
वीरेंद्र भारद्वाज/मंडी। दोनों ने खुद को ऐसे गले लगाकर प्राण त्यागे, मानो मरने के बाद भी अमर हो गए हों। और तो आउर जहर खाकर जान देने से पहले दोनों ने अपने परिवार वालों को वीडियो कॉल करके अपनी प्रेमगाथा बता दी और यह भी बता दिया कि दोनों अब मौत को गले लगाने जा रहे हैं। प्रेम प्रसंग से लबरेज यह मामला सामने आया है मंडी (Mandi) जिला के जोगिंद्रनगर थाना क्षेत्र से। यहां स्थित ग्राम पंचायत कधार के सरी जंगल में प्रेमी जोड़े के शव (Dead body) एक दूसरे से लिपटे हुए मिले। मृतक युवक कांगड़ा (Kangra) जिला के तहत आने वाली मुल्थान तहसील के दयोट गांव का रहने वाला था और दो बच्चों को बाप था। वहीं मृतका युवती कुल्लू (Kullu) जिला के आनी की रहने वाली थी और शादीशुदा थी।
यह भी पढ़ें: Una: पत्नी से मारपीट के बाद गुस्साए पति ने काट ली अपने गले की नसें

‘हम दोनों जहर खा कर अपनी जान दे देंगे’
यह भी पढ़ें: Una: सास पर किया चाकू से वार, फिर पति को नोंच खुद को किया इस तरह से घायल; तीनों भर्ती

मौके से बरामद हुई युवती की डायरी
जोगिंद्रनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक डायरी भी बरामद की है। जिसमे युवती ने प्रेम प्रसंग का इजहार किया है। पुलिस इसी के आधार पर आगे की तहकीकात करेगी। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक की पुलिस चौकी मुल्थान में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। जबकि युवती का घर से फरार होने का मामला आनी थाना में दर्ज है। दोनों शव कब्जे में ले लिए गए हैं। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

