-
Advertisement
बारात लेकर Punjab गया था दूल्हा, लौटते ही दुल्हन के साथ होना पड़ा Home Quarantine
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला (Bilaspur district of Himachal Pradesh) में दूल्हा-दुल्हन को होम क्वारंटाइन किया गया है। घुमारवीं पंचायत (Ghumarwin Panchayat) के गांव ग्लयाना से शनिवार को एक बारात पंजाब के रूपनगर जिला (Rupnagar District of Punjab) में गई थी। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने सात लोगों को बारात में जाने के लिए पास जारी किए गए थे। बारात में शामिल लोगों ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया जिससे उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ेः कोरोना काल में शादी में बुलाए 250 Guests, दूल्हे समेत 15 Infected, छह लाख लगा जुर्माना
लेकिन दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के संपर्क में आने के कारण होम क्वारंटाइन किए गए हैं। एसडीएम शशिपाल शर्मा (SDM Sashipal Sharma) ने बताया कि दोनों को 10 जुलाई तक होम क्वारंटाइन किया गया है। दूल्हे के जीजा, बहन और दो बच्चों जो पंजाब से शादी में शामिल होने आए थे, उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) किया था, जिससे वे शादी में भाग नहीं ले सके।


